महाराष्ट्र विधानसभा में रोहित शर्मा ने मराठी में लिए सूर्या के मजे, लोटपोट सीएम शिंदे और फडणवीस

मुंबई: स्वदेश लौटने के बाद से ही विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सम्मान समारोह जारी है। चार जुलाई की शाम मुंबई में खुली बस पर निकली विक्ट्री परेड के अगले ही दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को महाराष्ट्र विधानसभा में आमंत्रित किया गया। रो

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

मुंबई: स्वदेश लौटने के बाद से ही विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सम्मान समारोह जारी है। चार जुलाई की शाम मुंबई में खुली बस पर निकली विक्ट्री परेड के अगले ही दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को महाराष्ट्र विधानसभा में आमंत्रित किया गया। रोहित शर्मा के साथ भारतीय स्क्वॉड में शामिल महाराष्ट्र के अन्य खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भी इस दौरान सदन में मौजूद थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन चैंपियंस का स्वागत किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी में भाषण भी दिया।

मराठी में फर्राटेदार भाषण
महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में पले-बढ़े रोहित शर्मा को जैसे ही अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए माइक पर आमंत्रित किया गया तो पूरा सदन उनके नाम से गूंज उठा। लगातार मुंबईच्या राजा रोहित शर्मा के जयकारे लगाए जा रहे थे। इससे पहले महाराष्ट्र की पारंपरिक नृत्य के बीच पुष्पवर्षा से चारों खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। 2 मिनट 41 सेकंड लंबे वीडियो में रोहित शर्मा ने सबसे पहले तो सभी को नमस्कार किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। आगे बोलते हुए उन्होंने अपनी विश्व विजेता टीम की तारीफ की। विश्व कप जीत को एक सपना पूरा होने जैसा बताया।

सूर्यकुमार यादव के लिए मजे
अपने मजेदार अंदाज के लिए मशहूर रोहित ने आगे सूर्यकुमार यादव को संबोधित करते हुए कहा कि, 'अभी सूर्या ने बताया कि वो आखिरी कैच में बॉल उसके हाथ में आकर बैठ गई। अच्छा हुआ कि बैठ गई नहीं तो आगे मैं उसे बिठा देता।' रोहित शर्मा की ये बात सुनते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस, अजीत पवार समेत सदन में मौजूद विधायक, विधान परिषद सदस्य ठहाके लगाकर हंसने लगे। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवासा 'वर्षा बंगले' में एक कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को सम्मानित किया।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Rajasthan: अब पानी का दुरुपयोग करने वालों की खैर नहीं, राजस्थान सरकार लगाएगी जुर्माना; अवमानना करने पर कटेगा कनेक्शन

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में पीने के पानी का दुरुपयोग करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। एक बार जुर्माना लगाने के बाद भी यदि कोई पानी का दुरुपयोग जारी रखता है तो उसके घर के नल का कनेक्शन काटा जाएगा। राज्य सरकार के जलदाय वि

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now